सैमसंग इंडिया का मुनाफा 36 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 में 36 प्रतिशत घटकर 7,228.10 करोड़ रुपये रहा। सैमसंग की ओर से कंपनी पंजीयक के पास दाखिल दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। कारोबार आसूचना मंच टॉफलर के जरिये प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, हालांकि, कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2025-26 में 1.2 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गई। सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में एकीकृत आधार पर 1,11,183.40 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की थी, जबकि उस वर्ष उसका मुनाफा 11,287.50 करोड़ रुपये था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.