संभल, मार्च 13 -- गुन्नौर क्षेत्र में सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोग कह उठते हैं कि सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़कों की तलाश करो। मुख्य राजमार्ग की मरम्मत की बात छोड़ दें, हाइवे से सटी लिंक रोड तक भी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुश्किलें बनी हुई हैं। गुन्नौर से सटे सैमला गुन्नौर जाने वाली सड़कों की स्थिति चिंताजनक है। जिसपर आये दिन हादसे होते रहते हैं। सैमला गुन्नौर एक बड़ा गांव है और यह सड़क कई अन्य गांवों जैसे अकबरपुर, सिरौरा काजी, मखदुमपुर, हदूदा, प्रेमधाम कैल तक सीधे बबराला-मुरादाबाद हाइवे से जोड़ती है। मगर गड्ढों की भरमार के कारण सड़कों का नक्शा गुम सा हो गया है। कुछ किलोमीटर की दूरी पर हर कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिससे वाहन चालकों को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा जैसा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.