नई दिल्ली, जुलाई 9 -- सैफ अली खान की फिल्म ओमकारा की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं इस महीने। इस फिल्म में सबकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था जिसमें सैफ भी शामिल हैं। अब इस फिल्म को लेकर सैफ ने एक एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि कैसे विशाल भारद्वाज ने उन्हें एक सीन को नंगा होकर करने को कहा था।विशाल की थी डिमांड नंगे में करें शूट सैफ ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए कहा, 'मुझे याद है फिल्म से जुड़ा एक सीन। एक लंबा डायलॉग था जो शीशे के सामने मुझे बोलना था। विशाल भारद्वाज ने मुझे कहा क्या तुम इसे नंगे में कर सकते हो? ये काफी एक्साइटिंग था, लेकिन मैं थोड़ा झिझक रहा था क्योंकि सेट पर काफी क्राउड था। तो मुझे याद है मैंने उन्हें कहा अगर तुम मुझे नंगे डायरेक्ट कर सकते हो तो मैं करूंगा और उन्होंने कहा, नहीं मैं नहीं करने वाला। तो हां ...