सैफ अली खान ने किराए पर दी यह प्रॉपर्टी, 22.76 लाख रुपये महीने का किराया
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- फिल्म अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने मुंबई के अंधेरी-कुर्ला रोड पर अपनी एक प्रॉपर्टी को किराए पर दिया है। इस प्रॉपर्टी में दो यूनिट हैं। जिसका एरिया 5692 स्कावयर फीट है। सैल अली खान को इस रियल एस्टेट से हर महीने 22.76 लाख रुपये की कमाई होगी। इस प्रॉपर्टी को एक फिनटेक कंपनी को किराए पर दिया गया है। बता दें, फिलहाल यह डील 5 साल के लिए हुई है। CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार लीव और लाइसेंस एग्रीमेंट 29 सितंबर 2026 को साइन किया गया। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 साल के लिए है। जिसकी समय सीमा 10 मई 2026 से 9 मई 2031 तक रहेगी। बता दें, इस जगह को ध्रुवा फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किराए पर लिया है। इस कंपनी के डायरेक्टर विकास मोहन सचदेवा हैं। यह भी पढ़ें- आज 5% उछला IT स्टॉक, डिविडेंड और बोनस शेयर का ऐलान; टारगेट प्राइस कितना?...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.