सैफुल्लागंज मारपीट कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर, जून 2 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। सैफुल्लागंज बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और बलवा के मामले में गोसाईंगंज पुलिस ने मंगलवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। रविवार शाम सैफुल्लागंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी चली थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने स्वयं वादी बनकर 19 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने सूचना पर टांटियानगर पुल के पास से मो. असगर उर्फ अट्टू,शफाद,जुबैर अहमद,निवासी ग्राम ओदरा कोतवाली देहात को ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.