धनबाद, अप्रैल 30 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के करीबी सैयद सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को प्रोडक्शन वारंट पर धनबाद लाया गया। बुधवार को उसे धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बीके लाल की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने सैफी को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी दी। कोर्ट ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत देने की मंजूरी दी। धनबाद थाना में उससे पूछताछ शुरू हुई है। पहले दिन उसने वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के बेहद नजदीकी रहे महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या में प्रिंस खान सहित पूरे गिरोह की संलिप्तता को स्वीकार किया। 19 अप्रैल को यूएई के अजमान से कोलकाता एयरपोर्ट आते ही धनबाद और बंगाल पुलिस ने संयुक्त रूप से सैफी को गिरफ्तार किया था। निरसा में संचालित अंकुर बायोकेम के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में बंगाल कोर्ट ने सैफी को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.