सैफपुर फिरोजपुर में सरकारी भूमि पर प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड
मेरठ, जून 24 -- बहसूमा क्षेत्र के ग्राम सैफपुर फिरोजपुर में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार को चेतावनी बोर्ड लगवा दिया। उपजिलाधिकारी मवाना के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी भूमि पर सार्वजनिक सूचना का बोर्ड स्थापित कराया। बोर्ड पर लाल अक्षरों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि संबंधित भूमि ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर की सरकारी संपत्ति है तथा इसका क्रय-विक्रय करना कानूनन अपराध है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बोर्ड के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि को बेचने अथवा खरीदने का अधिकार किसी भी व्यक्ति को नहीं है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.