मुरादाबाद, मार्च 11 -- सैफपुर जगना के पंचायत भवन में चोरों ने एलसीडी, टीवी, कंप्यूटर सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। इस मामले में अब तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। पंचायत सहायक वर्षा कुमारी पुत्री यशपाल सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 5 फरवरी को सबेरे 10 बजे जब वह पंचायत भवन में पहुंची तो देखा कि मेन गेट का ताला खुला हुआ था। पंचायत भवन का कंप्यूटर, एलसीडी, कैमरा, डीवीआर, यूपीएस ,इनवर्टर दो बैटरे और फाइलें चोरी हो गई। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मामले में तहरीर पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.