रामपुर, अप्रैल 2 -- नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका प्रेम विवाह करीब तीन माह पूर्व नगर के ही एक मोहल्ला में हुआ था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे के समय पति, बाजार से सामान लेने गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटने पर उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...