सैफनी में बाजार से ई-रिक्शा चोरी, तहरीर दी
रामपुर, जून 27 -- नगर की साप्ताहिक बाजार से शनिवार शाम एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। खरीदारी करने आए चालक द्वारा ई-रिक्शा खड़ा कर बाजार जाने के दौरान अज्ञात चोर उसे लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर ई-रिक्शा बरामद करने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक बिलारी थाना क्षेत्र के गांव उदरनपुर चक उर्फ चक बीरमपुर निवासी मलखान द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके चाचा ओमवीर शनिवार शाम ई रिक्शा लेकर सैफनी आए थे। इसी बीच वह रिक्शा, साप्ताहिक बाजार में खड़ी कर सामान की खरीदारी करने चले गये। लौटने पर ई-रिक्शा गायब मिला। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चोरी होने का मामला दर्ज कराया काफी तलाश और पूछताछ के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर पुलिस को तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.