रामपुर, मार्च 22 -- सैफनी में तैनात बिजली विभाग के जेई ने शनिवार देर रात किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने शाहजहांपुर में अपने दस वर्षीय बेटे से वीडियो कॉल पर बात की और फिर पूरे परिवार के सामने ही जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय बिजलीकर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में पत्नी से चल रहे विवाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। शाहजहांपुर जनपद निवासी रविंद्र मिश्रा (42) सैफनी बिजलीघर पर जेई के पद पर तैनात थे। वह शाहबाद में बिलारी मार्ग स्थित होटल सेवन सीज के पीछे एक मकान में किराए पर अकेले रह...