सैफनी पहुंची बुलंदशहर पुलिस, हनीट्रैप केस में की जांच
रामपुर, मई 21 -- बुलंदशहर के गुलावठी थाने में हनीट्रैप गैंग के सरगना और सदस्यों को पकड़े जाने के बाद गुलावठी थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो रामपुर के एक और पीड़ित परिवार की जानकारी सामने आई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। जिसके बाद मंगलवार रात को गुलावठी थाना पुलिस सैफनी पहुंची और पीड़ितों से मुलाकात की।
पीड़ितों की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनके साथ भी गैंग के सदस्यों ने ठगी की है। पहले उन्होंने तीनों को फंसाया फिर अश्लील वीडियो बना ली। रकम देने से इंकार करने पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में समझौते के नामपर 15 लाख रुपये वसूले। पीड़ितों ने बाकायदा वीडियो भी पुलिस को दिखाया। जिसमें युवती तो दूसरी थी लेकिन एक आरोपी को पुलिस ने पहचान लिया। टीम से मुलाकात करने के बाद पीड़ितों ने गिरोह के सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.