सैफई (इटावा), मार्च 19 -- Etawa News: इटावा जिले के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मानसिक रोग विभाग में नौ माह से भर्ती एक मूकबधिर महिला के साथ सफाई कर्मचारी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान महिला के पांच माह के गर्भवती होने के खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी काफी समय दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बताया कि 14 जून 2025 से मानसिक रोग विभाग में भर्ती करीब 38 वर्षीय एक अर्धविक्षिप्त महिला का 17 मार्च को मेडिकल परीक्षण किया गया। जांच में पता चला कि वह लगभग पांच माह की गर्भवती है। इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल मामले की आंतरिक जांच शुरू की गई। आरोप है कि मानसि...