औरैया, अप्रैल 11 -- कुदरकोट, संवाददाता। इलाज के लिए भर्ती कराया गया एक मरीज सैफई मेडिकल कॉलेज से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुदरकोट थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी 31 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र सिपाहीलाल को बुखार आने पर परिजनों ने पहले कुदरकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे चिचौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तेज बुखार और दिमाग पर असर की आशंका जताई। स्थिति गंभीर होने पर 6 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रात करीब 11 बजे सरकारी एंबुलेंस से विवेक को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मरीज के साथ उसका भाई सरोज कुमार और गांव निवासी विनय कुमार मौजूद थे। अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे...