सहारनपुर, अगस्त 11 -- नकुड़। सैफई में तैनात नकुड़ क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी महिला कांस्टेबल प्रियंका की रविवार को जहर खाने के बाद मौत हो गई। रविवार को सैफई में हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई में दो दिन लग गए और मंगलवार को उसका शव गांव रामगढ़ पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सैफई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रामगढ़ निवासी नाथीराम के मुताबिक उनकी बेटी प्रियंका (30) वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती सैफई में थी। परिजनों के अनुसार प्रियंका ने वर्ष 2023 में रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव सिंहखेड़ा...