इटावा औरैया, मार्च 20 -- मुस्कान ज्योति संस्था लखनऊ द्वारा सैफई में व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिसमें टीम के सदस्यों द्वारा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में जमा पुराने कचरे को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अभियान के तहत जेसीबी मशीन की मदद से वर्षों से सड़क किनारे जमा कीचड़ और कचरे को ट्रैक्टरों में भरकर हटाया जा रहा है। टीम के सदस्यों ने बताया कि घरों के बाहर पड़ा कचरा भी साफ किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। सैफई में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के कारण प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। ऐसे में लंबे समय से फैली गंदगी और दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.