इटावा औरैया, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ऑर्थोपेडिक विभाग ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय मरीज का सफल कंधा प्रत्यारोपण किया है। मरीज के दाहिने कंधे में जटिल फोर-पार्ट फ्रैक्चर था, जिसमें हड्डियां अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण पारंपरिक उपचार संभव नहीं था। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों में एवस्कुलर नेक्रोसिस और भविष्य में आर्थराइटिस का खतरा अधिक रहता है, इसलिए कंधा प्रत्यारोपण को बेहतर विकल्प माना गया। मूल रूप से इटावा निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे मरीज ने विशेषज्ञों की सलाह पर सैफई में इलाज कराया। सीटी स्कैन और एक्स-रे समेत सभी जरूरी जांच के बाद मरीज को ऑपरेशन के लाभ और संभावित जोखिमों की जानकारी दी गई, जिसके बाद सहमति लेकर सर्जरी की गई। ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुनील कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.