इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- इटावा। सैफई क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा में शुक्रवार शाम मौसम विभाग का एक ड्रोन अचानक आकर गिरने से हड़कंप मच गया। खेतों के पास गिरे इस ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षेत्र को घेरकर ड्रोन की जांच शुरू की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में ड्रोन मौसम विभाग का बताया जा रहा है, जो संभवतः तकनीकी खराबी के कारण गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.