सैफई में आज जुटेंगे प्रदेशभर के एथलीट, 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- सैफई। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मैदान पर बुधवार को प्रदेशभर के करीब 400 एथलीटों का दमखम देखने को मिलेगा। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सुबह 11 बजे शुभारंभ होगा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, खेल मैदान और तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों और टीम अधिकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.