सैफई पीजीआई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
इटावा औरैया, मार्च 7 -- यूपीयूएमएस सैफई के आर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से क्लबफुट (जन्मजात टेढ़े पैर) प्रबंधन पर पोंसेटी तकनीक आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आसपास के जिलों से आए 100 से अधिक आर्थोपेडिक सर्जनों को क्लबफुट की शीघ्र पहचान और आधुनिक पोंसेटी तकनीक से प्रभावी उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पोंसेटी तकनीक के माध्यम से अधिकांश बच्चों के टेढ़े पैर केवल प्लास्टर द्वारा ठीक किए जा सकते हैं और बहुत कम मामलों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने जन्म के समय ही पहचान और समय पर उपचार शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए पीएचसी, सीएचसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.