धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद, विशेष संवाददाता सैप मेंटेनेंस के कारण बीसीसीएल में लोकल सेल कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप है। ट्रांसपोर्टिंग के अलावा सैप आधारित अन्य कार्य भी प्रभावित हैं। बीसीसीएल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैप मेंटेनेंस के कारण कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में 20 से 22 दिसंबर तक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वैसे रैक लोडिंग आदि पर असर नहीं है। मालूम हो कि बीसीसीएल में ऑनलाइन बिल आदि सब सैप के माध्यम से ही निकलता है। इधर विभिन्न एरिया से भी मिली जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस के कारण सेवाओं पर असर पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.