हापुड़, मार्च 1 -- शहर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कांती प्रसाद की धर्मशाला में रविवार को भारतीय सैन समाज के पदाधिकारियों ने होली मिलन मनाया। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी का अभिनंदन कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार कस्तूरी ने बताया कि होली भाईचारे का पर्व है। इस दिन सब एक दूसरे से दुश्मनी भुला देते हैं। उन्होंने बताया कि सैन समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर कैलाश चंद सैन, रामौतार सैन, नितिन सैन, अशोक कुमार सैन, हरीश सैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.