रुद्रपुर, जून 1 -- शांतिपुरी, संवाददाता। ग्राम शांतिपुरी नंबर-1 निवासी सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक हवलदार कुंदन सिंह ऐरी के 24 वर्ष की सैन्य सेवा पूर्ण कर घर लौटने पर ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों एवं परिजनों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। कुंदन सिंह ऐरी ने बताया कि वर्ष 2002 में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2003 में उनकी पहली तैनाती हुई और तभी से उन्होंने देश सेवा का सफर शुरू किया। उन्होंने हालिया ऑपरेशन सिंदूर में भी अपनी भूमिका निभाई। सेवानिवृत्ति पर उन्होंने माता-पिता, भाई सागर ऐरी, पत्नी पायल ऐरी और बच्चों ऋतिका और रिद्धिश के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- सैन्य सेवा पूरी कर घर लौटे फौजी का हुआ भव्य स्वागत माता-पिता ने पुत्र की लंबी और गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पर खुशी जताते हुए इसे परिव...