शामली, जून 15 -- शामली। मणिपुर में तैनात 33 असम राइफल्स के सेवारत हवलदार अनिल कुमार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। शनिवार को पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) के दौरान हार्ट फेल होने से उनकी मृत्यु हो गई। रविवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर शामली पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शामली क्षेत्र के पैतृक गांव बंतीखेड़ा तथा शहर की काकानगर कॉलोनी निवासी हवलदार अनिल कुमार वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार वह करीब ढाई माह पहले 10 दिन की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उन्होंने आगामी 20 जुलाई को दोबारा घर आने की बात भी परिवार से कही थी, लेकिन उससे पहले ही उनके निधन की दुखद सूचना पहुंच गई।मणिपुर से हवाई मार्ग के जरिए पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया, जहां से सेना के अधिकारी उसे सड़क मार्ग से शामली स्थित उनके आवा...