सैन्य सम्मान के साथ हुआ विपिन शर्मा का अंतिम संस्कार
मथुरा, जून 2 -- राया। क्षेत्र के गांव पिरसुआ निवासी सेना की आर्मी मेडिकल कोर के विपिन शर्मा का 29 मई को झांसी में आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को उनके पैतृक गांव में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर लेकर राया पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण यमुना एक्सप्रेस-वे पर एकत्र हो गए। तिरंगा लेकर विपिन शर्मा अमर रहें, भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारों के साथ गांव पहुंचे। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सेना के जवानों ने सलामी दी तथा भाई सुनील ने मुखाग्नि दी। इस दौरान आर्मी मेडिकल कोर के सूबेदार दिनेश कुमार सिकरवार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी, नायब तहसीलदार रूवी यादव, अरविंद शर्मा, राकेश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा आदि ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.