मेरठ, जनवरी 6 -- परीक्षितगढ़। ग्राम तोफापुर निवासी जोधपुर में आर्मी में तैनात सूबेदार की हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका पार्थिव पार्थिव शरीर सोमवार सुबह गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सेना के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सूबेदार के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। ग्राम तोफापुर निवासी 45 वर्षीय अरूण यादव पुत्र सूबे सिंह यादव 2000 में सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल अरूण जोधपुर में सूबेदार पद पर तैनात थे। पांच दिन पूर्व उनको सीने में दर्द हुआ था तो उन्हें जोधपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उनको शनिवार दोपहर हार्ट अटैक आ गया जिसमें उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी पत्नी अंजू और दो बेटे उनके साथ जोधपुर में ही रहते थे। उन्होंने निधन की सूचना गांव में दी तो कोहरा मच गया। सूबेदार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.