गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में तैनात हवलदार हुकम सिंह को बुधवार शाम उनके पैतृक गांव सिवाडी की ढाणी में पूरे सैन्य सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। इस भावुक क्षण में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, स्थानीय सरपंचों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित होकर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।

अंतिम विदाई का आयोजन बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सीआरपीएफ की टुकड़ी ने हवाई फायर कर और मातमी धुन बजाकर अपने साथी जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी गई। हवलदार हुकम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए न केवल उनके गांव बल्कि आसपास के कई गांवों से लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर क...