बुलंदशहर, मार्च 17 -- सैन्य सम्मान के साथ भारतीय सेना के लांस नायक तिलक सिंह का मंगलवार को पैतृक गांव खैरपुर में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे गांव में शोक के साथ-साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। गांव के लोग बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। 7 जाट बटालियन में लांस नायक तिलक सिंह की तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में थी। रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके कारण उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों उनके परिजनों को दी। इस दुखद समाचार के बाद उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मंगलवार को सेना के ब्रिगेडियर विशाल नंदा, सीओ अंशुल लिथेरिया व अन्य साथी तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव खैरपुर पहुंचे। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे ...