मऊ, जून 25 -- चिरैयाकोट। क्षेत्र में बुधवार को भारतीय सेना के अग्निवीर जवानों का सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर पहली बार पैतृक घर पहुंचने पर गांव और मोहल्लेवासियों ने तिरंगे के साथ फूल-माला पहनाकर उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। ग्राम हाफिजपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र हीराराम का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया। सतीश ने माता-पिता को सैल्यूट कर सलामी देने के बाद माता के सिर पर अपनी टोपी रखकर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में चिरैयाकोट नगर के वार्ड 11 महतवाना मोहल्ला निवासी अभिषेक मौर्य पुत्र मिश्रीलाल के सैन्य प्रशिक्षण के बाद पहली बार घर आगमन पर मोहल्ले के लोगों ने फूल-माला से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह भी पढ़ें- अग्निवीर में चयन पर नवजोत और अमन का ...