लखनऊ, फरवरी 18 -- भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा का जज्बा लिए यूपी और उत्तराखंड की बेटियों ने बुधवार को छावनी स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज स्टेडियम पर अपना दमखम दिखाया। 'अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस'भर्ती रैली के दौरान बेटियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की कड़ी प्रतिस्पर्धा को जोश और उत्साह के साथ पूरा किया। सेना में भर्ती के लिए लड़कियों ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी। आठ मिनट के भीतर 1600 मीटर की दौड़ और तीन फुट ऊंची कूद व 10 फुट लम्बी छलांग लगाकर मेडिकल परिक्षा के लिए क्वालीफाई किया। दौड़ के दौरान शारीरिक थकान और कड़े परिश्रम के चलते कई महिला अभ्यर्थी ट्रैक पर गिर गई। कुछ बेहोश भी हो गई। जिन्हें सेना की एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ऊंची कूद और लम्बी कूद में भी कुछ एक लड़कियों को चोट लगी व मोच आई। मध्य कमान के आर्मी कमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.