सैन्य धाम देहरादून के उद्घाटन में शामिल होने को लेकर पंजीकरण शुरू
देहरादून, जुलाई 7 -- पौड़ी। नव निर्मित सैन्यधाम देहरादून के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक आश्रितों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडाउन ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। पंजीकरण 20 जुलाई जिला सैनिक कल्याण दफ्तर करवाया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडाउन शिव प्रसाद सती ने बताया कि अगस्त से सितंबर के बीच देहरादून स्थित नव निर्मित सैन्यधाम का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस अवसर पर जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सैन्यधाम के भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। यह भ्रमण कार्यक्रम तीन से चार दिनों का प्रस्तावित है। प्रतिभागियों के आवागमन, ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था प्रदेश सरकार कर रही है। कार्यक्रम की तैयारियों को सुचारु रूप से संचालित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.