अल्मोड़ा, मई 24 -- कंवर भाकुनी, सोमेश्वर। ल्वेशाल गांव के सैनिक पंकज सिंह दोसाद ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की है। पंकज वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में नाइन पैरा मिलिट्री में कार्यरत हैं। वह एनएसजी का हिस्सा भी हैं। पंकज इससे पहले उत्तराखंड के माउंट सतोपंथ की 7075 मीटर ऊंची पहाड़ियों को भी फतह कर चुके हैं। पिछले दो वर्ष से विभिन्न पर्वतारोहण अभियान में शामिल भी रहे हैं। 23 मई को उनकी टीम एवरेस्ट की पहाड़ी में पहुंची। जहां उनकी टीम ने भारतीय तिरंगे के साथ इस फतह को हासिल किया। उनके पिता केशर दोसाद सेना से सेवानिवृत हैं। यह भी पढ़ें- सैन्य जवान पंकज ने फतह की एवरेस्ट की चोटी बड़े भाई राज कुमार दोसाद भी भारतीय सेना में हैं। पिता केशर सिंह दोसाद ने कहा है कि एवरेस्ट को फतह करना अद्भुत साहस और अटूट संकल्प का प्रतीक ...