प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। जनगणना 2027 के लिए अब तैयारियों को तेज कर दिया गया है। सैन्य क्षेत्र व प्रतिबंधित इलाकों में पहले चरण में जनगणना नहीं की जाएगी। यहां दूसरे चरण में गणना होगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों व अस्पतालों में जनगणना के लिए वहां के कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर उनसे विवरण लिया जाएगा। सात मई से लोग खुद से जनगणना कर सकते हैं, जबकि 22 मई से घर-घर जाकर गणना होगी। प्रथम चरण की गणना में कुछ नियम बनाए गए हैं। जैसे जेल में मुखिया से कैदियों की संख्या ली जाएगी। जिसके बाद मुखिया का विवरण भरा जाएगा। जनगणना से जुड़े अफसरों का कहना है कि प्रथम चरण में छोटे-छोटे क्षेत्रों को बंटा जाएगा। जिसके बाद दूसरे चरण की गणना में गणनक को बराबर संख्या के आधार पर जनगणना का काम दिया जाएगा।जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ ली बैठकडीएम मनीष कुमार वर्...