सैन्य क्षेत्र में आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन
मेरठ, जून 3 -- सैन्य क्षेत्र स्थित अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट के प्रांगण में मंगलवार को एक नए और आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा रहे। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एसके सिंह समेत अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जीओसी और डिप्टी जीओसी की मौजूदगी में कक्षा-10 और 12वीं के छात्र मास्टर निकित राठी, मिस आयुषी, मास्टर प्रशांत कुमार और मिस समीक्षा यादव से पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन कराया गया। जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि यह समग्र विकास के प्रति सैन्य प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पिकलबॉल को लॉन टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का एक अनूठा संगम बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.