कौशाम्बी, फरवरी 27 -- सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए सैनी के केन गांव निवासी सैन्यकर्मी का शुक्रवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके पहले जवानों ने उनको सलामी दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैनी थाना क्षेत्र के केन गांव निवासी बृजेश कुमार पाल पुत्र राम प्रसाद पाल सैन्यकर्मी थे। बुधवार की देर शाम वह चचेरे भाई शिवराज पाल पुत्र बुधराम पाल के साथ एक ही बाइक से सौरई खुर्द एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब 11 बजे लौटते वक्त मधवामई के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सैन्यकर्मी की आर्मी अस्पताल प्रयागराज में गुरुवार की भोर मौत हो गई थी। जबकि, साथ रहे शिवराज पाल निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। मृतक के चाचा राम सजी...