सैन्य ऑपरेशन की मजबूत तैयारी पहली प्राथमिकता: नौसेना प्रमुख
नई दिल्ली, मई 31 -- एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने रविवार को 27वें नौसेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा, सैन्य ऑपरेशन की मजबूत तैयारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह ली जो 41 वर्षों की विशष्टि सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। भारतीय नौसेना प्रमुख ने कहा कि क्षेत्रीय चुनौतियां अप्रत्याशित हैं। ऐसे में हर हालात से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार रहे ये पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, नौसेना हर स्थिति में देश के हितों की रक्षा के लिए तैयार है। राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सेना का पूरी तरह तैयार रहना जरूरी है। उन्होंने कहा नौसेना निरंतर खुद को आधुनिक बनाने में जुटी है। नौसेना को आधुनिक और स्वदेशी हथियारों से लैस किया जा रहा। मैं अपने जीवन का हर एक दिन नौसेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.