सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाएगा 'विजन गाइडेड' रोवर
प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के वैज्ञानिकों और छात्रों की टीम ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विजन गाइडेड रोवर का प्रोटोटाइप विकसित किया है। दावा है कि यह रोवर सैन्य अभियानों, आपदा प्रबंधन के साथ ही दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संस्थान के प्रो. जितेंद्र गंगवार ने बीटेक के छात्रों के साथ इसे तैयार किया है। बकौल प्रो. गंगवार यह रोवर विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए विकसित किया गया है, जहां इंसानों या सामान्य मशीनों का पहुंच पाना कठिन या जोखिमपूर्ण होता है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों, मलबे से भरे क्षेत्रों, पहाड़ी इलाकों और सैन्य मोर्चों पर यह आसानी से संचालित हो सकता है। इसकी मजबूत संरचना और विशेष पहिया प्रणाली इसे कठिन परिस्थितियों में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.