लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। रियल एस्टेट कंपनी में निवेश के नाम पर जालसाजों ने सैन्यकर्मी से 58 लाख रुपये हड़प लिए। रिटायर्ड सूबेदार और कंपनी मालिक ने निवेश पर प्रतिमाह साढ़े सात प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया था। जाल में फंसे पीड़ित ने निवेश किया, लेकिन उसे एक भी रुपये अभी तक नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकाया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मूलरूप से फतेहपुर निवासी सैन्यकर्मी श्रीराम शुक्ल लखनऊ में तैनात हैं। वर्ष 2024 में वे लखनऊ में प्लॉट खरीदने के इच्छुक थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रिटायर्ड सूबेदार सुभाष से हुई। बातचीत में सुभाष ने कहा कि आशियाना स्थित धारा ग्रीन इंफ्राटेक कंपनी में निवेश करने पर प्रतिमाह उन्हें साढ़े सात प्रतिशत रिटर्न मिलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.