सैन्यकर्मी के मकान पर लगाई सील, ग्रामीणों ने जताया विरोध
रुडकी, जून 1 -- रुड़की, संवाददाता। मंडावली गांव निवासी एक सैन्यकर्मी के मकान को एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया। आरोप है कि मकान स्वामी को कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और सीधे सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई। इस पर सैन्यकर्मी और ग्रामीणों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी अनिल कुमार बीएसएफ में हैं। वर्तमान में उनकी दिल्ली में तैनाती है। सोमवार की सुबह एचआरडीए की टीम उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंची और सील की कार्रवाई कर दी। इस पर सैन्यकर्मी और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.