लखनऊ, फरवरी 13 -- पीजीआई क्षेत्र की वृन्दावन योजना सेक्टर-छह-सी में गुरुवार आधी रात एक रिटायर्ड फौजी के घर अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से ग्राउंड फ्लोर पर भड़की आग ने देखते ही देखते कीमती सामान को चपेट में ले लिया। घर धुएं से भर गया। दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार की नींद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के फटने की आवाज से खुली। सेवानिवृत्त सेनाकर्मी आरपी सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कटआउट से बिजली सप्लाई बंद की और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान उनकी उंगलियां हल्की झुलस गईं। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल उन्होंने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड या पुलिस को नहीं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...