सैन्यकर्मी की पत्नी के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट
रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र के आर्मीकुंज अपार्टमेंट में रहने वाले नायब सूबेदार अमित कुमार की पत्नी डॉ रूमी कुमारी के साथ पड़ोसियों ने बिना वजह मारपीट की और उनकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिछले दिन जिस समय सैन्यकर्मी की पत्नी के साथ मारपीट हुई, उस समय नायब सूबेदार आवास पर मौजूद नहीं थे। वे ड्यूटी पर कहीं बाहर थे। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर पड़ोसी पंकज कुमार, पत्नी श्वेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक अपनी वृद्ध मां और तीन पुत्रियों के साथ वहां रहती हैं। नामजद आरोपी उन्हें बराबर परेशान किया करते थे। पूर्व में भी तेतर टोली में पंकज के पुत्र के शरीर पर स्कूटी सट जाने को लेकर तेतरटोली में आरोपियों ने मारपीट की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.