मेरठ, जून 3 -- कृषि विश्वविद्यालय में रक्षा मंत्रालय की ओर से नामित सैन्य कर्मियों के लिए आयोजित 21 दिवसीय पॉल्ट्री फार्मिंग (मुर्गी पालन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सेवानिवृत्त होने वाले सैन्य कर्मियों को स्वरोजगार और कृषि आधारित व्यवसायों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया था। दावा है कि अब सैन्यकर्मियों के लिए स्वरोजगार की नई राहें खुल गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गी पालन के वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं का विस्तृत ज्ञान प्रदान किया गया। मुख्य रूप से इन सैन्य अधिकारियों, जवानों को नस्ल प्रबंधन, मुर्गियों की उन्नत और लाभकारी किस्मों की पहचान, संतुलित आहार और बेहतर आवास व्यवस्था का प्रबंधन, बीमारियों की पहचान, रोकथाम और टीकाकरण, ऋण सुविधाएं और वित्तीय स्रोतों की जानकारी, क...