प्रयागराज, मार्च 24 -- रेलवे की महिला कर्मचारियों की सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत महिला कल्याण समिति प्रयागराज मंडल की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने महिला चेंजिंग रूम में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रज्ञा दीपक कुमार, सचिव निहारिका सिंह एवं सदस्य प्रिया मोहन तिवारी एवं प्रवीणा सिंह उपस्थित रहीं। वंदना अग्रवाल ने कहा कि इस मशीन की स्थापना से आपात स्थिति में आवश्यक सामग्री सुलभ होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...