नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- यूपी के झांसी में पीईटी के दौरान झांसी में नकल करने का हाईटेक मामला सामने आया है। शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया। अभ्यर्थी ने डिवाइस को सेनेटरी पैड में छिपाकर अपने अंतःवस्त्रों में रखा था। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित हो रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक परीक्षा कक्ष में बैठे अभ्यर्थी के पास से सरसराहट जैसी आवाज आ रही है। जांच करने पर उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभ्यर्थी की पहचान आकाश पटेल के रूप में हुई है, जो प्रयागराज का निवा...