मेरठ, अप्रैल 12 -- महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के सामाजिक परिवर्तन में योगदान को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। रविवार को लावड़ में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के 199वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी इंद्राज सिंह सैनी ने कहा कि फुले दंपति को भारत रत्न दिलाने के लिए समाज हर कुर्बानी देने को तैयार है। सेवानिवृत्त सीनियर पीसीएस योगराज सिंह सैनी ने फुले दंपति के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में समाज में जागरुकता फैलाने और शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया। छात्रा दिव्यांशी सै...