बुलंदशहर, फरवरी 27 -- खुर्जा। मंदिर मार्ग पर स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को नगर सैनी समाज विकास मंच की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें होली महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। संरक्षक चोखा सिंह सैनी ने बताया कि इस वर्ष संगठन की ओर से होली महोत्सव एक मार्च को मनाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, शिकारपुर राजबाला सैनी आदि रहेंगे। शुक्रवार को आयोजित बैठक में रतनपाल सैनी, राकेश कुमार, किशन चंद, भूप सिंह, सोहन लाल, सचिन सैनी, मदन लाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...