मेरठ, जनवरी 6 -- सैनी गांव में फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण को लेकर सोमवार को प्रदूषण विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात करते हुए प्रदूषण रोकने के लिए फैक्ट्रियों को नोटिस दिए। सैनी गांव के पास फैक्ट्रियों में वर्षों से मानक के विपरीत कूड़ा कचरा जलाया जा रहा है। इंचौली क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले दस दिनों से ग्रामीणों ने प्रदूषण को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। कुछ दिन पूर्व सैकड़ों ग्रामीणों ने देव प्रिया पेपर मिल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन का समय मांगा था। रविवार रात सैनी पेपर मिल से निकल रहे प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। सोमवार सुबह प्रदूषण विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.