कौशाम्बी, फरवरी 22 -- फतेहपुर-प्रयागराज के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रमुख और सबसे बड़ा बस स्टॉप सैनी माना जाता है। यहां प्रतिदिन करीब 200 से अधिक बसों का संचालन दिनरात होता है। परिवहन विभाग को यहां से सालाना करोड़ों रुपये के राजस्व का लाभ भी होता है। बावजूद इसके यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। सैनी बस स्टॉप पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री बस स्टॉप पर मजबूरन दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। कुछ समय पहले तक बस स्टॉप पर यात्री डायरेक्ट टंकी का दूषित पानी पी रहे थे। इसे देख पूर्व सांसद विनोद सोनकर द्वारा कुछ समय पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप पर वाटर कूलर लगवाया गया था। नियमित सफाई व रखरखाव के अभाव में अब कूलर से आने वाला पानी दूषित बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.