रुडकी, जून 14 -- हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में रविवार को शूरसैनी जागृति मिशन रुड़की की ओर से सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, संगीत एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 300 से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडिशनल डायरेक्टर जनरल (सेवानिवृत्त) (एमईएस) राकेश सैनी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। डॉ. अजय वीर पुंडीर और डॉ. मोहित कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा और प्रेरणा के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- मेधावी सम्मान समारोह में सौ छात्र-छात्राएं सम्मानित समारोह में हाल ही में पीसी...