सहारनपुर, मई 22 -- नानौता। नानौता में प्रगतिशील सैनी सभा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैनी सभा द्वारा प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह में भारी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। बृहस्पतिवार को प्रगतिशील सैनी सभा की नगर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए नगराध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल सैनी ने बताया कि पूर्व वर्षो की तरह इस वर्ष भी प्रगतिशील सैनी सभा सहारनपुर द्वारा 24 मई को जनमंच गांधी पार्क सहारनपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैनी समाज के उन प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हाई स्कूल, इंटर मीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके तथा स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करते हुए समाज के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने ब...